सिकीदिकी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 दिसंबर को

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now


सोशल संवाद/डेस्क :
चक्रधरपुर- नाइन स्टार क्लब सिकीदिकी की सौजन्य से दो दिवसीय फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन सिकीदिकी की मैदान में किया गया है .जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवीसह पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई होंगे. उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष छब्बीस अंगरिया ने दी .

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन 9 दिसंबर को होगा .उन्होंने 32 टीमों की मांग करते हुए कहा टीम प्रवेश शुल्क 1100 रुपये जल्द से जल्द जमा कर देंगे. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20 हजार, दूसरा पुरस्कार 15 000 और तीसरा पुरस्कार 10000 तथा चौथा पुरस्कार 7000 रुपये होंगे. इस मौके पर विशाल मुर्गा पाड़ा का भी आयोजन किया गया है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---