---Advertisement---

बोलानी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, बक्कल हार्टिग 3 गोल से बना विजेता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बोलानी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट–संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील के बोलानी टाउनशिप स्थित जेएनआरसी खेल मैदान में संवेदना कप दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन सिंधू कानो टीम के सौजन्य से किया गया।

यह भी पढ़े : ‘कुत्ते के काटने पर मुआवजा देगी राज्य सरकार’, SC का अहम फैसला

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सेल बोलानी परियोजना के महाप्रबंधक राहुलराज मंडल उपस्थित रहे। वहीं, अतिथि के रूप में सेल बोलानी के सिविल विभाग के उपमहाप्रबंधक संजीव कुमार मौजूद थे। आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच भी फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल मुकाबला बक्कल हार्टिग और गुरुद्वारा हार्टिग टीम के बीच खेला गया, जिसमें बक्कल हार्टिग टीम ने 3 गोल से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

इस टूर्नामेंट के माध्यम से बोलानी टाउनशिप के भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। ये वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फुटबॉल खेल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संवेदना ग्रुप के कुंदन सिंह, दुर्योधन सांडिल, पिनाकी मिश्रा, राजकुमार चौधरी, जापानी नायक, सिंधू कुकल सहित दर्जनों सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---