जमशेदपुर में वनवासी कल्याण केंद्र का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता वर्ग शुरू, सेवा और सामाजिक समरसता पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में वनवासी कल्याण केंद्र का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता वर्ग शुरू, सेवा और सामाजिक समरसता पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रांत स्तरीय नगरीय समिति कार्यकर्ता वर्ग एवं नागरिक अभिनंदन समारोह की शुरुआत हुई। बिष्टुपुर स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना और सेवा, संस्कार व सामाजिक समरसता के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।

यह भी पढे : जमशेदपुर की नगरपालिका व्यवस्था पर सरयू राय का सवाल, पारदर्शिता की कमी का लगाया आरोप

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई। अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय, प्रदेश अध्यक्ष सुदन मुंडा, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार झुनझुनवाला और महानगर सचिव ललित सिंघानिया ने पूज्य बालासाहब देशपांडे, भगवान श्रीराम, भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा और श्रद्धेय जगदेव राम उरांव के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

‘ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी’ का दिया संदेश

अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय ने कहा कि भारत की परंपरा राष्ट्र के लिए समर्पण और बिना भेदभाव साथ चलने की रही है। इसी भावना ने समाज में समरसता को मजबूत किया है। उन्होंने ‘तू-मैं एक रक्त’ और ‘ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी’ के भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में वन और वनवासी समाज के योगदान तथा ऋषि-मुनियों की साधना से समृद्ध हुई भारतीय सांस्कृतिक विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में संगठन के सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और व्यापकता देना इस प्रांतीय कार्यकर्ता वर्ग का प्रमुख उद्देश्य है।

शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सेवा कार्यों पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष सुदन मुंडा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने ‘तू-मैं एक रक्त’ की भावना के साथ समाज में एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाओं से जुड़े सेवा कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर की महिला समिति की सचिव प्रतिभा रानी मिश्रा ने किया। इस दौरान सुशील पांडे ने सामूहिक गीत और खेदू नायक ने व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया।

संथाली गीत और छाऊ नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम में झारखंड की लोक संस्कृति की भी शानदार झलक देखने को मिली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, निश्चितपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत के रूप में संथाली गीत प्रस्तुत किया। वहीं काशी साहू कॉलेज, सरायकेला के विद्यार्थियों ने छाऊ नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

12 जिलों और 5 महानगरों से पहुंचे कार्यकर्ता

प्रांत स्तरीय इस दो दिवसीय कार्यकर्ता वर्ग में झारखंड के 12 जिलों, 5 महानगरों और 9 नगरों से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक दायित्व, सेवा गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में वनवासी कल्याण केंद्र उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी, सह संगठन मंत्री कामेश्वर साहू, प्रदेश मंत्री विनीत लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन सर्राफ, आरएसएस के विभाग संघचालक इंद्र अग्रवाल, अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल और समाजसेवी मुरलीधर केडिया समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा वनवासी कल्याण केंद्र के विभाग संगठन मंत्री प्रमोथ नाथ, महानगर समिति के सुशील अग्रवाल, सुनीता जायसवाल, अंजू मुंडा, विनीता इंदवार, सुजाता मुंडा, प्रदीप महतो, दुर्गा काटीवाल, दीपेंद्र भट्ट, सूरा बिरौली, सतनाम सिंह, रवि सवैया, सुशील कुमार पांडे, शंकर मुंडा, सोनिया हेंब्रम, दीपिका महतो, प्रियंका महतो और जूही सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

दो दिवसीय कार्यक्रम में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

आयोजकों के अनुसार दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता वर्ग के दौरान संगठन के कार्यों को नगरीय क्षेत्रों में और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही सेवा गतिविधियों, सामाजिक दायित्व और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी’ की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version