Dr Abhishek Child Care

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में दो दिवसीय रेड क्रॉस दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में दो दिवसीय रेड क्रॉस दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर दो दिवसीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच परोपकार, सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना तथा रेड क्रॉस दिवस के महत्व से अवगत कराना था।

यह भी पढे : Jamshedpur News: जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्यार

150 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम की शुरुआत 8 मई, रेड क्रॉस दिवस के मौके पर हुई। पहले दिन कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन अगले चरण के लिए किया गया।

सेमीफाइनल और फाइनल में दिखा छात्रों का शानदार प्रदर्शन

चयनित विद्यार्थियों ने द्विस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने कठिन और ज्ञानवर्धक प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

फाइनल राउंड में छात्रों को चार समूहों में बांटा गया। प्रतियोगिता में श्रुति दास, आयशा तबस्सुम, अभय कुमार सिन्हा, राजू लोहार, अनिमा महतो, रोशन भक्त, सोनाली गोप, शाश्वत तिर्की, गौतम कालिंदी, नंदकिशोर सोरेन, मोहित कैबरतो और रौशन कुमार ने हिस्सा लिया।

बजर और तस्वीर राउंड बना आकर्षण का केंद्र

फाइनल राउंड में बहुविकल्पीय प्रश्न, बजर राउंड और तस्वीर पहचान राउंड आयोजित किए गए। छात्रों के जोश और उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हों। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी तेज सोच, सामान्य ज्ञान और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया।

अभय कुमार सिन्हा और राजू लोहार बने विजेता

प्रतियोगिता के अंतिम विजेता कक्षा 10वीं के अभय कुमार सिन्हा और कक्षा 11वीं के राजू लोहार रहे। वहीं उपविजेता का स्थान कक्षा 12वीं के नंदकिशोर सोरेन और गौतम कालिंदी ने प्राप्त किया।

शिक्षकों की भूमिका रही अहम

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। शिक्षकों ने छात्रों का मार्गदर्शन कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version