---Advertisement---

टाटा स्टील जोड़ा मे रोजगार के मुद्दे पर जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड मेंबरो का दो दिवसीय धरणा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा नगर पालिका स्थित   टाटा स्टील कंपनी के ईस्ट जोड़ा आयरन माइन के मुख्य  गेट समीप जोड़ा नगर पालिका के क्षेत्र के  वार्ड मेबंरो ने बीते  शुक्रवार को  11:45 बजे स्थानीय क्षेत्रो के  बेरोजगार युवाओं को रोजगार दो के मुद्दे पर   धारना दिया।प्राप्त सुचना अनुसार बीते पांच माह पहले जोड़ा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में  टाटा स्टील कंपनी द्वारा अपने खदान के विस्तार के लिए वन भूमि को गैर वन भूमि में परिवर्तित करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें स्थानीय क्षेत्रवासियों की सहमति ली गयी थी । उक्त बैठको मे  जोड़ा के विभिन्न वार्डों के  युवक-युवतियों को शैक्षणिक आधार पर रोजगार दी जाऐगी।

बीते दो महीने पूर्व टाटा स्टील कंपनी ने जोडा नगर पालिका के स्थानीय निवासियों को भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सशर्त विज्ञापन दिया। जिसमे  एक हजार से अधिक युवतियों ने अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन किया। टाटा स्टील कंपनी के द्वारा सभी प्रक्रिया संपन्न के बाद  लिखित परीक्षा आयोजित की गई ,जिसमे   84 का चयन किया गया और उन्हें अगले 12/02/2024 को नुवामुंडी  के  जेआरडीटीटीआई कार्यालय में साक्षात्कार परीक्षा के लिए मेल के माध्यम से सूचित किया गया।  वार्ड मेबंरो के अनुसार विभिन्न वार्डो से चयन न कर अनिमियता का आरोप लगाया। धरने मे बैठे वार्ड मेंबरो माँग पुरी नही होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।धरना के दुसरे दिन पूर्व होने पर समाचार लिखे जाने तक वार्ता की खबर सामने नही आई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---