---Advertisement---

के.जे.एस.आलूवालिया प्लांट मे हुए विस्फोट मे गंभीर रूप से घायल श्रमिको मे दो कि मौत

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ बड़बिल(रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल तहसील  के रूगुडीह थाना क्षेत्र अंतगर्त स्थित के.जे.एस.आलूवालिया स्टील एंड पावर प्लांट मे बीते गुरुवार को हुई दुघर्टना मे 10श्रमिक घायल हो गए थे,जिसमे अबतक 2की मौत चिकित्सा के दौरान हो गई एवं दो की हालत गंभीर है। मिली जानकारी अनुसार बीते गुरुवार को के.जे एस.आलूवालिया स्टील एंड पावर प्लांट मे इंडक्सन फर्नेस फटा था,जिसमे कार्यरत 10 श्रमिकों उपर पिघला लौह पदार्थ गिरा जिसके कारण वो घायल हो गए थे। 10घायलो मे 4की हालत गंभीर थी।गंभीर रुप से घायल  दो श्रमिक की बीते दिनो मौत हो गई।

इस दुघर्टना के बाद फैक्ट्री और   ब्रायलर विभाग के उप निदेशक   ,महानिदेशक,जिला श्रम अधिकारी,एवं रूगुडीह पुलिस फैक्ट्री आकर जाँच किए एवं 4 इंडक्सन फर्नेस को बंद कर दिया गया।गौरतलब है,कि इस फैक्ट्री मे अकुशल श्रमिकों को कम वेतन देकर खतनाक काम कराया जाता है।इसलिए कंपनी मे अकसर दुघर्टना होते रहती है।इस कंपनी के ठीकेदार अन्य बाहर के राज्यो से अकुशल श्रमिक लाकर कम वेतन मे खतरनाक काम कराते आ रहा है,लेकिन इसके लिए श्रम विभाग अनुमति नहीं लि गई। बीते जनवरी महिने मे फर्नेस -2मे विस्फोट होने  पर ब्राँयलर विभाग द्वारा दो फर्नेस को शील कर दिया गया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version