---Advertisement---

ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो बहनों किया खुदकुशी; सुसाइड नोट में लिखा- योगी जी, इनको आसाराम की तरह मिले सजा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आगरा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में शुक्रवार की रात दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले दोनों बहनों ने आश्रम के वॉट्सऐप ग्रुप में दो सुसाइड नोट भेजे थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए आश्रम के चार कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आसाराम की तरह ही इनको आजीवन कैद की सजा दिलवाने की अपील की है। मैसेज देख परिजन आश्रम पहुंचे तो दोनों बहनें छत पर लगे पंखों के हुक से फंदे पर लटकी हुई थीं।

जगनेर निवासी एकता (37) और शिखा (34) पिछले काफी समय से ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। चार वर्ष पहले जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम की स्थापना के बाद वहां रहने लगीं। मृतकों के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 11.18 बजे उनके वॉट्सऐप पर रूपवास के ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन ने सुसाइड नोट भेजा। इससे एकता और शिखा द्वारा भेजे गए सुसाइड नोट की जानकारी मिली, जिसके बाद  परिवार में कोहराम मच गया। घबराए परिजन भागकर जगनेर क्षेत्र के आश्रम पहुंचे। वहां दोनों बहनों को फंदे पर लटका देख बिलख पड़े। सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी महेश कुमार, थाना प्रभारी जगनेर भी मौके पर पहुंच गए। सोनू ने उन्हें बताया कि दो दिन पहले वह आश्रम में दोनों बहनों से मिलकर गए थे। तब सब कुछ सामान्य था। खुदकुशी की सूचना पर आला अफसर आश्रम पर पहुंच गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---