---Advertisement---

सिदगोड़ा के दो युवक साइकिल से अयोध्या के लिए होंगे रवाना

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : 2 अप्रैल को जमशेदपुर से दो रामभक्त साइकिल से श्रीराम जन्म भूमि रवाना होंगे . सिदगोड़ा के रहने वाले माही कुमार और भालूबासा हरिजन बस्ती के रहने वाले यश मुखी ये दोनों युवक 2 अप्रैल साइकिल से जमशेदपुर से अयोध्या धाम यात्रा पर निकलेंगे. दोनों युवक कुल 820 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे.

आपको बता दे 820 किलोमीटर की ये यात्रा कल बजरंग चौक से सुबह 7 बजे निकलेगी. माही कुमार और यश मुखी दोनों हिंदुस्तान मित्र मंडल के पूर्व विद्यार्थी रह चुके है. विद्यालय के प्रधानध्यापक ने दोनों युवक को सम्मानित किया है और कहा की इस यात्रा में दोनों युवक का हर तरह की मदद करेंगे.

माही और यश ने बताया की जब से राम मंदिर बना था तब से वो राम लला के दर्शन के  लिए जाना चाहते थे. बारीडीह बजरंग चौक से अयोध्या धाम की यह पवित्र यात्रा 10 दिन में पूरी होगी. उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 80 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे. इसके बाद आराम करेंगे और फिर अगले दिन वह 80 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे ऐसे करके वो अपनी यात्रा पूरी करेंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---