सोशल संवाद/डेस्क: UGC NET दिसंबर 2025 सेशन के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों के इंतजार का अब अंत हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने UGC NET December 2025 परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और इन्हें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CSIR UGC NET 2025 एडमिट कार्ड जारी, 18 दिसंबर को परीक्षा, यहां जानें पूरी डिटेल
यूजीसी नेट परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, जो देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने का सपना देखते हैं। इस परीक्षा के जरिए शिक्षण और शोध के क्षेत्र में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। दिसंबर सेशन में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।
UGC NET December 2025 का सब्जेक्ट वाइज परीक्षा शेड्यूल देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध UGC NET December 2025 Exam Schedule लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां सभी विषयों की परीक्षा तिथियां दी गई होंगी। उम्मीदवार अपने सब्जेक्ट और परीक्षा की तारीख ध्यान से चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए शेड्यूल की PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।
एनटीए की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, एग्जाम सेंटर और जरूरी निर्देश शामिल होंगे। वहीं एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।










