Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 15 नवंबर 2000 को झारखंड को अलग राज्य का गौरव मिला

By Riya Kumari

Published :

Follow
अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 15 नवंबर 2000 को झारखंड को अलग राज्य का गौरव मिला
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : यह एक अकाट्य सत्य है कि अगर केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार नहीं बनी होती तो शायद झारखंड राज्य के लिए हमें लंबा इंतजार करना पड़ता।  सन 1999 में अटल चुनावी सभा को संबोधित करने दुमका आए थे।

यह भी पढे : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसमें अटल ने कहा था अगर आप मेरी सरकार बनवायें, तो मैं आपको अलग राज्य का तोहफा दूंगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने हम लोगों के कई दशक पुराने आंदोलन को सम्मान दिया।

बिहार की तत्कालीन राष्ट्रीय जनता दल सरकार के विरोध के बावजूद 15 नवंबर 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य बना दिया।

उस से पहले की कांग्रेस सरकारें झारखंड आंदोलन को कुचलने और आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाने में लगी हुई थी। वहीं अटल ने ना सिर्फ अलग झारखंड राज्य बनाया, बल्कि संथाली भाषा को मान्यता और केंद्र में आदिवासियों के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय का गठन भी उनके कार्यकाल में हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator