---Advertisement---

घाटशिला में अंडरपास और बहरागोड़ा में फ्लाईओवर मंजूर

By Riya Kumari

Published :

Follow
घाटशिला में अंडरपास और बहरागोड़ा में फ्लाईओवर मंजूर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला और बहरागोड़ा के लिए बड़ी सौगात मिली है। घाटशिला के फूलडुंगरी में सर्विस रोड के साथ अंडरपास और बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक पर भव्य फ्लाईओवर निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 80 करोड़ 24 लाख 58 हजार 387 रुपये की लागत आएगी।

यह भी पढे : जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान मई में हो सकती है बंद

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस निर्णय की जानकारी जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो को दी। बुधवार को सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की, जिसके दौरान यह जानकारी साझा की गई। साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है।

सांसद विद्युतवरण महतो ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि शिलान्यास के बाद जल्द ही दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।

 कुल 80.24 लाख रुपये की आएगी लागत , सांसद विद्युतवरण महतो को गडकरी ने दी जानकारी

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---