राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है केंद्रीय बजट’ 2025- डॉ. अजय

By Riya Kumari

Published :

Follow
Union Budget 2025 is driven by political selfishness

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुरः पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आगामी विधानसभा चुनाव को द्यान में रखते हुए अपनी राजनीतिक लाभ के लिए बनाया है. उन्होंने कहा कि नौकरियाँ तो हैं नहीं, मध्यम वर्ग हर तरफ से शोषित है. वहीं 80 करोड़ जनता मुफ्त भोजन पर निर्भर है.

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट के जज संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे:जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी; दिल्ली हाईकोर्ट जज के घर कैश मिलने के बाद लिया फैसला

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

10 साल तक मध्यम वर्ग पिस्ता रहा है. महँगाई चरम सीमा पर है. सबसे बड़ी बात है कि एक तरफ इन्कम टैक्स में छूट देने की घोषणा की गई वहीं दूसरी ओर पॉपकॉर्न पर जीएसटी लगा दिया गया. आलम यह है कि गब्बर सिंह टैक्स(जीएसटी) ने लोगो की कमर तोड़ दी है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. बजट में वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा की गई है. मजे की बात है कि कृषि प्रधान देश में किसान अपने अधिकारों ( न्यूनतम समर्थन मूल्य) के लिए वर्षों से लड़ रहे हैं.

 मौदी सरकार में अमीरों का कर्ज तो माफ हो जाता है लेकिन किसानों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ता है. कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. और अब तो वित्त मंत्री ने बजट में 12 लाख वाला लॉलीप़ॉप आम जनता को थमा दिया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---