---Advertisement---

UP Police Constable Recruitment 2026: आवेदन फॉर्म सुधारने का आखिरी मौका, करेक्शन विंडो खुली

By Riya Kumari

Published :

Follow
UP Police Constable Recruitment 2026:

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : UP Police Constable Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई गलती हो गई थी, उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं।

यह भी पढे : RRB Group D Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 21,997 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

UP Police Constable 2026 Vacancy Details: कुल 32,679 पदों पर होगी भर्ती

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस अभियान के तहत राज्य में कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति करेगा। अलग-अलग इकाइयों के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) – 10,469 पद
  • पीएसी (केवल पुरुष) – 15,131 पद
  • महिला पीएसी बटालियन (लखनऊ, बदायूं, गोरखपुर) – 2,282 पद
  • स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) – 1,341 पद
  • घुड़सवार पुलिस – 71 पद
  • जेल वार्डर (पुरुष) – 3,279 पद
  • जेल वार्डर (महिला) – 106 पद

UP Police Form Correction 2026: किन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव?

करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार केवल सीमित जानकारियों में ही सुधार कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • नाम या माता-पिता के नाम की स्पेलिंग
  • जन्मतिथि से संबंधित त्रुटि
  • शैक्षणिक योग्यता
  • कैटेगरी
  • पता और संपर्क विवरण

महत्वपूर्ण सूचना:
OTR (One Time Registration) से फेच की गई जानकारी और अपलोड की गई फोटो में किसी भी प्रकार का बदलाव अनुमन्य नहीं होगा।

फॉर्म सुधारते समय समस्या आए तो क्या करें?

यदि करेक्शन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो उम्मीदवार UPPRPB हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह सेवा सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

UP Police Correction Window Last Date: कब तक कर सकते हैं सुधार?

UPPRPB के अनुसार, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की करेक्शन विंडो 3 फरवरी 2026 सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी।
इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपने आवेदन की जांच अवश्य कर लें।

UP Police Application Form Correction 2026: सुधार करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  2. करेक्शन लिंक apply.upprpb.in पर क्लिक करें
  3. रजिस्टर्ड आईडी, आधार आईडी या डिजीलॉकर के माध्यम से लॉगिन करें
  4. Application History में जाकर Modify Details विकल्प चुनें
  5. आवश्यक जानकारी में सुधार कर फॉर्म दोबारा सबमिट करें

ध्यान रखें, OTR से फेच डेटा और फोटो में बदलाव संभव नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version