सोशल संवाद/डेस्क : यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट करने की फीस 25 रुपए तक बढ़ा दी हैं। नई फीस 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई है, जो 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद फिर से समीक्षा होगी और 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक के लिए फीस में बदलाव होगा।
ये भी पढे : जमशेदपुर में संघ के 100 साल, विजयादशमी पर पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम
नई दरों के अनुसार, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन नाम, पता और डॉक्यूमेंट्स बदलवाने जैसी सर्विसेज के लिए पहले 50 रुपए लगते थे, अब 75 रुपए लगेंगे। इसी तरह बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सर्विस के लिए 100 रुपए की जगह अब 125 रुपए लगेंगे। वहीं, बच्चों का आधार अपडेट करवाना फ्री रहेगा।
बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक अपडेट्स
5-7 साल के बच्चों और 15-17 साल के टीनएजर्स के लिए बायोमेट्रिक अपडेट्स फ्री रहेगा। 7-15 साल के बच्चों के लिए भी 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है। अन्य बायोमेट्रिक अपडेट्स के लिए 125 रुपए देने होंगे।
नाम, जेंडर, जन्मतिथि, पता या कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसे डेमोग्राफिक अपडेट्स अगर बायोमेट्रिक अपडेट के साथ करवाते हैं तो कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन सिर्फ डेमोग्राफिक अपडेट करवाने पर 75 रुपए लगेंगे, पहले ये 50 रुपए था।
myAadhaar पोर्टल से आइडेंटिटी और एड्रेस डॉक्यूमेंट्स का अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त है, लेकिन एनरोलमेंट सेंटर पर ये अपडेट अब 75 रुपए (पहले 50 रुपये) में होगा।
वहीं, 1 अक्टूबर 2028 से 75 रुपए वाली सर्विस की कीमत बढ़कर 90 रुपए हो जाएंगी। वहीं, 125 रुपए वाली सेवाओं के लिए 150 रुपए लगेंगे।








