सोशल संवाद/ डेस्क: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल dgme.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट पीडीएफ में नाम, जन्मतिथि और रोल नंबर के आधार पर चेक कर सकते हैं.
PDF फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट

इस बार परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं. ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्हें अगली चयन प्रक्रिया के लिए अस्थाई रूप से योग्य माना गया है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.
UPPSC Staff Nurse Result 2025 ऐसे करें चेक
यूपी डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘UPPSC Staff Nurse Result 2025’ से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां रिजल्ट की PDF फाइल दिखाई देगी.
इस PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें.
रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
जो उम्मीदवार इस सूची में चयनित हुए हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों जैसे डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन या मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.










