Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

हरियाणा में ‘Tatihari’ गाने पर बवाल, रैपर बादशाह को महिला आयोग का नोटिस, 13 मार्च को पेशी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Uproar over song 'Tatihari' in Haryana
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: हरियाणा में बॉलीवुड रैपर और सिंगर Badshah का हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘Tatihari’ विवादों में घिर गया है। गाने के कुछ शब्दों और दृश्यों को लेकर शिकायत मिलने के बाद Haryana State Commission for Women ने सिंगर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने बादशाह को 13 मार्च को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से रचाई शादी, मुंबई में सजी सितारों से भरी महफिल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बताया जा रहा है कि पानीपत की एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने की कुछ लाइनें महिलाओं की गरिमा और हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने के शब्द गलत संदेश देते हैं और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विवाद सिर्फ गाने के शब्दों तक ही सीमित नहीं है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी नाबालिग लड़कियों को बस पर चढ़कर नाचते और बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जिसे अनुचित बताया गया है। इस मामले में बाल अधिकारों से जुड़े अधिकारियों के पास भी शिकायत पहुंचाई गई है।

इसके अलावा कुछ सामाजिक संगठनों और खाप पंचायतों ने भी गाने पर आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे गाने समाज और युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं। फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर Badshah या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं नोटिस जारी होने के बाद इस मामले में सिंगर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator