---Advertisement---

UPSC Civil Services Result 2025 घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
UPSC Civil Services Result 2025 घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढे : एसएससी का चयन के बाद रिक्त पदों की संख्या कम करने के लिए नया प्रस्ताव

इस साल की परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR-1) हासिल की है। यूपीएससी की यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके जरिए IAS, IPS, IFS सहित कई केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति होती है।

इतने उम्मीदवार हुए चयनित

रिपोर्ट के अनुसार इस बार करीब 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर अलग-अलग सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे चेक करें UPSC CSE Result 2025

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Final Result Civil Services Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  4. Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर लें।

कब हुई थी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है :

  • प्रीलिम्स
  • मेन्स
  • इंटरव्यू

इन सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version