सोशल संवाद / डेस्क : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (CSE Prelims 2026) को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहली बार आयोग ने फाइनल रिजल्ट आने से पहले ही प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इस फैसले को परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढे : College शुरू होने से पहले सीख लें ये जरूरी Skills, करियर में मिलेगी बड़ी बढ़त

UPSC उम्मीदवारों को क्या होगा फायदा?
अब अभ्यर्थी परीक्षा के तुरंत बाद अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। इससे छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि वे मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी शुरू करें या नहीं।
UPSC ने उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। इसके लिए आयोग ने Question Paper Representation Portal (QPRep) एक्टिव किया है, जहां निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।
24 मई को हुई थी परीक्षा
UPSC CSE Prelims 2026 परीक्षा 24 मई को देशभर के 83 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
कैसे डाउनलोड करें Answer Key?
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर GS Paper-1 और CSAT Paper-2 की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
अब तक UPSC अंतिम परिणाम जारी होने के बाद ही आधिकारिक Answer Key जारी करता था। लेकिन इस बार परीक्षा के कुछ ही दिनों बाद प्रोविजनल Answer Key जारी कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए उपयोगी बनेगी।











