---Advertisement---

Uttarakhand: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में अब सिर्फ हिंदू श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Uttarakhand only Hindu will get entry in temple

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Uttarakhand के प्रसिद्ध मंदिर बद्रीनाथ और केदारनाथ में अब केवल हिंदू श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा। यह फैसला मंदिर समिति की रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। समिति ने कहा कि चारधाम यात्रा का हिस्सा रहे इन धामों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2026 Winners List: पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी सूची जारी, धर्मेंद्र, रोहित शर्मा और शिबू सोरेन को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह नियम सिर्फ बद्रीनाथ-केदारनाथ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गंगोत्री धाम और मुखबा में भी लागू होगा। इसके अलावा सरकार हरिद्वार के 105 घाटों में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश को सीमित करने पर विचार कर रही है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह कदम उत्तराखंड की धार्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगा। बद्रीनाथ मंदिर 23 अप्रैल को, गंगोत्री और यमुनोत्री 19 अप्रैल को, और केदारनाथ महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version