Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वैली व्यू स्कूल: कैरियर मेला से बच्चों ने जाना अपना भविष्य

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
वैली व्यू स्कूल: कैरियर मेला से बच्चों ने जाना अपना भविष्य
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टेल्को टीआरएफ नगर स्थित वैली व्यू स्कूल में पहली बार कैरियर माइल स्टोन के सौजन्य से कक्षा दसवीं से बारहवीं के बच्चों के लिए कैरियर मेला का आयोजन हुआ। मेला का उद्घाटन करते हुए प्रिंसीपल मिक्की सिंह ने बच्चो को प्रेरित करते हुए सुझाव दिए कि मन में जितनी भी दुविधा हो आप इस मंच से क्लियर करे और खुलकर बातें करें।

यह भी पढ़े : JSSC-JPSC नियुक्ति रद्द करने के सरकारी आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मेले के संचालनकर्ता वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय ने सारे अतिथियों का स्वागत किया। डॉ पाण्डेय ने बताया कि देश की टॉप 20 यूनिवर्सिटी और विदेश की 2 यूनिवर्सिटी ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि वैली व्यू स्कूल में पहली बार इस तरह के मेले से बच्चों और अभिभावकों में काफी उत्साह था, इसके लिए उन्होंने अपनी प्रिंसिपल का धन्यवाद किया।

डॉ पाण्डेय ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के दौरान बच्चे सिलेबस और परीक्षा में सालोंभर व्यस्त रहते है इसलिए उनकी जिज्ञासाओं के लिए इस तरह की स्कूल में प्लेटफ़ॉर्म देना आवश्यक है। बच्चों ने अपनी कैरियर से संबंधित सारी प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर संतुष्ट हुए। बच्चों की जिज्ञासा देखकर सारे यूनिवर्सिटी के रिप्रेजेंटेटिव ख़ुश थे।इस मेले में कैरियर माइल स्टोन के को-फ़ाउंडर प्रमोद कुमार सिंह ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को सम्मानित किया। मेले के आयोजन में शिक्षक विनोद, अमित, चन्दन और तमांग का सराहनीय योगदान रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator