Dr Abhishek Child Care

रांची- टाटानगर से वाराणसी तक वंदे भारत:ट्रेन के रास्ते को लेकर सर्वे जारी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में एक और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जल्द होगी। यह ट्रेन टाटानगर से वाराणसी तक चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन इस रास्ते पर परिचालन के लिए एक सर्वे भी करा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने इससे संबंधित जानकारी सोशल साइट पर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, जमशेदपुर और रांची से बनारस के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की योजना है। इस पर सर्वे का काम जारी है और रेल मंत्रालय इसपर फैसला सर्वे कराने के बाद लेगा।

अबतक मिली जानकारी के अनुसार टाटानगर से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन टाटा-पुरुलिया-मुरी-रांची-लोहरदगा-डाल्टनगंज-सासाराम-भभुआ रोड-दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी या फिर टाटा से मुरी-रांची-लोहरदगा डाल्टनगंज-सासाराम-भभुआ रोड-दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते हो सकता है।

अगर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन इस रास्ते पर होता है तो रांची और टाटा के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही रास्ते अगर तय होते हैं तो इस रास्ते में आने वाले स्टेशन के यात्रियों को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा।बताया जाता है कि अगर टाटा-पुरुलिया-बोकारो-गोमो-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी होकर ट्रेनों का परिचालन होता है तो टाटा के लिए अलग रांची के लिए अलग-अलग रैक की आवश्यकता होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version