Advertisement 1
Advertisement 2

बोलानी गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस मनाया गया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बोलानी गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस मनाया गया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल (ओडिशा) रिपोर्ट – संजय सिन्हा: बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी स्थित गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों को गर्म पेय (दूध) पिलाया गया।

यह भी पढ़े : विधायक सरयू राय ने 150 लाभुकों को सौंपा पेंशन स्वीकृति पत्र

इस दौरान सिख पंथ के इतिहास में अमर शहादत के प्रतीक वीर बाल साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर गुरु यश का गुणगान किया, वहीं “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

आपको बता दें कि गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने बहुत छोटी उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 10 वर्ष से भी कम उम्र में दोनों मुगल शासकों की क्रूरता के खिलाफ डटे रहे।

मुगल शासकों ने धर्म परिवर्तन के लिए उन पर अत्यधिक दबाव डाला, लेकिन वे दोनों तनिक भी विचलित नहीं हुए। अपनी हार को मुगल शासक सहन नहीं कर पाए और गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों पुत्रों को दीवार में चुनवा दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator