सोशल संवाद/डेस्क/Vegetable Prices: झारखंड की जनता को एक बार फिर से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की ज़रूरत की चीज़ें महंगी हो चुकी हैं, जिससे आम लोगों के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। सब्ज़ियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर जो कुछ ही दिन पहले 20 रुपये किलो थे वे अब 50 से 60 रुपये किलो पहुंच चुके है। गोभी और धनिया जैसी सब्ज़ियों के दाम दोगुने हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: विटामिन की कमी से रोज़ फटते होथ? जाने वजह, लक्षण और आसान उपाय समस्या के लिए हैं
वहीं इस समय बाजार में कोई भी सब्ज़ी 30 रुपये किलो से नीचे नहीं मिल रही। फलों की बात करें तो सेब की कीमतों में थोड़ी कमी आई है, लेकिन केला और अंगूर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि लगातार बारिश होने के कारण सब्ज़ियों की क्वालिटी खराब हो जाती है। इससे बाजार में सब्ज़ियों की सप्लाई काम और दाम बढ़ जाते हैं। वर्तमान में केवल 20 प्रतिशत सब्ज़ियां ही लोकल हैं, जबकि करीब 80 प्रतिशत सब्ज़ियां दूसरे राज्यों से आ रही हैं।
इससे ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी कीमतों पर असर डालता है। दुकानदारों की मने तो, फिलहाल सब्ज़ियों के दाम ऐसे ही बने रहेंगे। अब बरसात के बाद जब नई फसल बाजार में आएगी, तभी कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। महंगाई की इस मार ने झारखंड के उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे दुकानदारों की भी मुश्किल खड़ी कर दी है। लोगों को रोजमर्रा की भी जरूरतें पूरी करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पढ़ रहे है।










