जिया खान सुसाइड केस पर 10 साल बाद आने वाला है फैसला आज…कठघरे में होंगे सूरज पंचोली

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाएगी। तीन जून 2013 को जिया खान अपने घर में मृत मिली थी और अभिनेता सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

Sunrise Enclave

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ए एस सैय्यद ने मामले में दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद आज अपना फैसला सुनाएंगे। 3 जून 2013 को जिया खान अपने जुहू स्थित घर में फंदे से लटकी मिली थी। जिया खान की ओर से कथित रूप से लिखे गए छह पन्नों के पत्र के आधार पर अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री ज़रीना वहाब के बेटे व अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था।

सीबीआई के अनुसार, पत्र जिया खान ने ही लिखा था जिसे मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान 10 जून 2013 को जब्त किया था। सीबीआई ने दावा किया है कि पत्र में सूरज के साथ खान के अंतरंग संबंधों के साथ-साथ कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की गई है, जिस वजह से जिया खान ने खुदकुशी की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट