July 27, 2024 8:46 am
Search
Close this search box.

भारतीय जनता युवा मोर्चा की अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सोशल संवाद/जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी की उपस्थिति में भालुवासा आशीष किशोर संघ में संपन हुआ। जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी ने कहा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है. अयोध्या से आए अक्षत ,निमंत्रण पत्र,भगवान राम की तस्वीर हमलोग हर घर में जाकर निमंत्रण देने का कार्य कर रहे हैं पूरा भारतवर्ष राममय हो गया है। 24तारीख को नवमतदता की सूची बनाकर नव मतदाता से मिले।उनके अधिकारों से अवगत कराए। 24 तारीख को देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी से नवमतदाताओ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे वार्ता लाप करेंगे। साथ ही साथ मन की बात बूथ स्तर पर बढ़चढकर हिस्सा ले क्योंकि चुनाव का बिगुल बज चूका है अब कमर कसकर मेहनत कर फिर तीसरी बार मोदी जी को लाना है।भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा जी ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा की

1) राष्ट्रीय स्तर पर युवा महाधिवेशन होना तय हुआ।

2)नव मतदाता सम्मेलन 24 जनवरी को विधानसभा स्तर पर करना है

3) नमो वारियर्स(योद्धा) सभी को व्यक्तिगत रूप से 100 बनाना है।

4) 31 जनवरी 2024 को राँची में प्रदेश स्तरीय युवती अधिवेशन होना तय हुआ है।इस निमित सभी जिलाअध्यक्ष अनिवार्य रूप से 50 युवतियों की सूची नंबर सहित तैयार करके प्रदेश मंत्री श्रीमती पूजा सिंह जी को 10 जनवरी तक जरूर भेज देंगे।

5) युवा मोर्चा अड्डा(नुक्कड़ सभा)  16 फरवरी से 26 फरवरी तक शक्ति केंद्र स्तर पर करना है।

6) 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर निकालना है।

7) मंडल कार्यसमिति का सत्यापन  15 जनवरी से पहले करके दे देना है।सत्यापन के समय मंडल के प्रभारी,मंडल के विस्तारक की उपस्थिति अनिवार्य है।

8) 8 और 9 जनवरी को युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से नमो वारियर्स(योद्धा) बनाने का अभियान शक्तिकेन्द्र स्तर पर चलाना है।

9) 9 जनवरी को युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से विकसित भारत की गाड़ी के साथ रहना है।

10) 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी धार्मिक स्थल औऱ तीर्थस्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाना है।

11) 22 जनवरी को सभी को अपने घर पर श्री राम ज्योति दीप जलाना है।

12)  12 जनवरी को युवा दिवस पर जिला स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिता चलाना है

साथ ही उन्होंने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा तीसरी बार पीएम मोदी जी की सरकार बनाने के लिए पीएम जी की योजनाओं को हर घर में जाकर विस्तृत रूप से जानकारी देने की कार्य करेगी नए नवमतदाता  से मिलकर मोदी जी के कार्यों को युवाओं में ध्यान खींचने का कार्य करेंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना,विकसित भारत  की पूरी तरह से जानकारी दिए। मंच का सफल  संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अधिवक्ता चंदन चौबे ने किया।

जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान,चंदन चौबे,साशांक शेखर,जोगिंदर सिंह सोनू,गणेश सरदार,विकास सिंह, सन्नी संघी, अमित सिंह,मोंटी अग्रवाल,सुमित कुमार,रोहित अग्रवाल,अभिषेक डे,अभिषेक श्रीवास्तव,राकेश कुमार,ऋतुराज,मुकेश सिंह,भीम दास,अविनाश मोहंती ,नीरज मिश्रा,महावीर ,राम सिंह,मनोज ओझा,उमेश साव,कंचन,मनीष पांडे,अनुराग मिश्र,द्विपाल बिस्वास,राहुल तिवारी,राहुल कुमार,इंदरजीत सिंह,संजय गोराई,मानेश्वर गौड,निरंजन रजक,विकास सिंह, अंसुल कुमार,दिवाकर सिंह,अशोक सिंह,जादूपति गोप,सौरव श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी