आज वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास में पहुचे क्रिकेट के दिग्गज सितारे

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोश्ल संवाद डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी उपस्थित रहे. पीएम मोदी ने कहा कि यहां शानदार स्टेडियम बनने से लोगों की तादाद बढ़ेगी, जिससे काशी को फायदा होगा. इसके अलावा यहां के दुकानदारों, टैक्सी चालकों और नाव वालों को भी मुनाफा होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि देश की सोच में काफी बदलाव आया है, जिसका नतीजा है कि आज भारत खेल के क्षेत्र में ज्यादा कामयाब हो रहा है.

अब शिव की नगरी में होकर शिव का वंदन ना करें ये भला कैसे हो सकता है. लिहाजा, सचिन, गावस्कर, कपिलदेव समेत तमाम क्रिकेट दिग्गजों ने भी काशी पहुंचकर सबसे पहले वही किया.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

स्टेडियम के शिलान्यास के मौके पर वाराणसी पहुंचे सभी क्रिकेटरों ने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर भगवान भोले की पूजा अर्चना की. काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के समय वो सभी क्रिकेटर मौजूद दिखे, जिन्हें शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है.

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---