Advertisement 1
Advertisement 2

Vidyut Jammwal के न्यूड फोटोज हुए वायरल, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल एक ओर जहां बड़े पर्दे पर उनके कड़क एक्शन से दर्शकों से वाहवाही लूटते हैं तो दूसरी ओर ऑफस्क्रीन भी वो फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। विद्युत जामवाल अक्सर उनकी फिटनेस और देसी अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक बार फिर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है, जिससे वो खबरों में हैं। विद्युत जामवाल ने कुछ न्यूड फोटोज शेयर किए हैं।

विद्युत जामवाल ने अपनी तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विद्युत जामवाल न्यूड नजर आ रहे हैं। 2 तस्वीरों में वो जंगल में बैठे दिख रहे हैं, जबकि एक फोटो में वो नदी में नहाते दिख रहे हैं। किसी फोटो में विद्युत जामवाल, चाय बनाते दिख रहे हैं तो वहीं नदी के किनारे बैठे हैं। वहीं इन सभी तस्वीरों में विद्युत जामवाल बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। विद्युत ने बताया कि उनकी तस्वीरें एक लोकल चरवाहे मोहर सिंह ने क्लिक की हैं।

इन फोटोज के साथ विद्युत जामवाल ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। विद्युत ने कैप्शन में बताया है कि वो पिछले 14 साल से ऐसा कर रहे हैं। विद्युत ने बताया कि हर साल करीब 7-10 दिन वो एक दम अकेले बिताते हैं। विद्युत ने ये भी बताया कि उनके कंफर्ट जोन के बाहर ही वो सबसे ज्यादा कंफर्टेबल रहते हैं। अपने कैप्शन के साथ ही विद्युत ने उनकी अगली फिल्म क्रैक की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। क्रैक, 23 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।  

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator