Advertisement 2

दो गरीब बेटियों के विवाह में विजय गागराई ने दी आर्थिक मदद

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डाक्टर विजय सिंह गागराई का क्षेत्र में सामाजिक कार्य जारी है। इसी क्रम में उन्होंने नगर के बंगलाटांड एवं कोलसाई में दो गरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद दी है।

कोलसाई निवासी नूरजहां बेगम की बेटी एवं बंगलाटांड के मरहूम माेहम्मद सलीम की बेटी के विवाह में एसोसिएशन के सदस्यों के माध्यम से सहयोग राशि भेजी। डाक्टर गागराई के सहयोग से दोनों बेटियों का विवाह संपन्न हुआ। डाक्टर विजय सिंह गागराई ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि बेटियां समाज की संपत्ति होती है।

उसकी पढ़ाई से लेकर विवाह तक समाज की जिम्मेदारी होती है और उन्होंने अपने सामाजिक दायित्वों का ही निर्वहन किया है। इधर, नूरजहां बेगम और स्व. मोहम्मद सलीम के परिवार ने डाक्टर गागराई के प्रति आभार प्रकट करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर समाजसेवी चुन्नू रहमान, संतोष सिंहदेव, रामराई सामाड, वीर सिंह हांसदा, मारकुस गागराई आदि उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version