Advertisement 1
Advertisement 2

होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा, ASI की मौत:बिहार-झारखंड और पंजाब में दो गुटों में पथराव; बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : होली और जुमा पर शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं। बिहार के मुंगेर में ग्रामीणों के हमले में एक ASI की मौत हो गई। पटना में दो गुटों में होलिका दहन का विवाद होली के दिन पथराव तक पहुंच गया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। यहां फायरिंग की भी खबर है।

ये भी पढ़ें : भारत का स्पेक्ट्रम घोटाला: मोदी सरकार ने अपने अरबपति मित्रों को टेलीकॉम कैसे गिफ्ट किया?

झारखंड के गिरिडीह में होली के दिन दो गुटों में पथराव के बाद उपद्रवियों ने दुकानों और बाइक में आग लगा दी। विवाद किस बात को लेकर था, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पंजाब के लुधियाना में दो समुदायों के बीच ईंट-पत्थर और बोतलें चलीं। झड़प में 11 लोग घायल हुए हैं। विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त पथराव किया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले मस्जिद की तरफ ईंट फेंकी गई। कई वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई है।

पश्चिम बंगाल में भी हिंसा हुई है। भाजपा ने नंदीग्राम में मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी तस्वीरें पोस्ट की हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद समेत पूरे प्रदेश में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं।

बंगाल के ही बीरभूम में 17 मार्च तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम अफवाहों को रोकने के लिए उठाया गया है। जिले में पत्थरबाजी की घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator