विराट कोहली को हुआ नुकसान; टॉप-5 की दहलीज पर पहुंचे रोहित

सोशल संवाद/डेस्क : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को मामूली नुकसान झेलना पड़ा है। कोहली सातवें से खिसकर संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर आ गए हैं। उनके 711 रेटिंग अंक हैं। कोहली इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वर्लड कप 2023 मैच में महज 16 रन ही बना सके थे। उनके अलावा इंग्लैंड के डेविड मिलान के भी 711 अंक हैं।

यह भी देखे : हैप्पी नवरात्रि शुभकामनाएं 2023; उद्धरण, छवियाँ और तस्वीरें, स्थिति

वहीं, ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर कप्तान रोहित शर्मा पांच स्थान की छलांग लगाकर टॉप-5 की दहलीज पर पहुंच गए है। वह छठे नंबर पर हैं। उनके 719 अंक हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 और पाकिस्तान के विरुद्ध 86 रन की शानदार पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को तीन स्थान का फायदा मिला है। वह अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके 742 अंक हैं।

डिकॉक ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 109 रन बनाए थे लेकिन वह नीदरलैंड के खिलाफ 20 रन ही जुटा सके। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल (818 रेटिंग अंक) दूसरे नंबर पर कायम हैं। वह डेंगू से उबरने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 16 रन ही जुटा सके। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर काबिज हैं।

वह एक पायदान ऊपर उठकर दूसरे पर पहुंच गए हैं। उनके 659 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 660 अंक के साथ टॉप पर हैं। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह (सात स्थान ऊपर) और दक्षिण अफ्रीका कगिसो रबाडा (एक स्थान ऊपर) संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर हैं। लुंगी एनगिडी छह स्थान ऊपर 16वें नंबर पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज सात स्थान की छलांग लगाकर मुजीब उर रहमान के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago