हार्दिक पांड्या पर नाराज़ हुए वीरेन्द्र सहवाग, कहा- क्यों मोहित शर्मा के पास गए

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आईपीएल 2023 सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए 10 रन बनाने थे. चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें टिकी थीं रवीन्द्र जडेजा पर…जबकि गुजरात टाइटंस के फैंस की नजरें मोहित शर्मा पर थी, लेकिन हार्दिक पांड्या की टीम को निराश होना पड़ा. लेकिन रवीन्द्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बना दिया. बहरहाल, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने गुजरात टाइटंस की हार पर बड़ा बयान दिया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का मानना है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को आखिरी ओवर में मोहित शर्मा के पास नहीं जाना चाहिए था. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 10 रन बनाने थे. मोहित शर्मा ने पहली 3 गेंदों पर महज 3 रन दिए, लेकिन उसके बाद हार्दिक पांड्या अपने गेंदबाज मोहित शर्मा से बात करने गए. वीरेन्द्र सहवाग गुजरात टाइचंस के कप्तान के फैसले से खुश नहीं हैं.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---