---Advertisement---

वीरेन्द्र सचदेवा ने सबूतों और गवाहों के साथ अरविंद केजरीवाल के फर्जी वोटर्स के खेल का खुलासा किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
वीरेन्द्र सचदेवा ने सबूतों और गवाहों के साथ अरविंद केजरीवाल के फर्जी वोटर्स के खेल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया और कहा कि चुनाव जीतने के लिए एक तरफ दिल्ली सरकार फर्जी योजनाओं का जोरशोर से प्रचार कर रही है तो दूसरी तरफ फर्जी लोगों के फर्जी आधार कार्ड से वोट बनवा रही है।

सचदेवा ने जिन घरों में फर्जी मुस्लिम वोट बने हैं उन घरों के हिन्दू मालिकों को सामने ला कर खुलासा किया कि जिन घर में 5 सदस्य हैं उनके घर में 5 से 60 तक फर्जी मुस्लिम वोट जोड़ दिए गए हैं। भाजपा नेता और चुनाव समिति में लीगल कार्यों को देख रहे अधिवक्ता संकेत गुप्ता भी पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : भाजपा के नेता दिल्ली में खुलेआम वोट लेने के लिए पैसे बांट रहे हैं, लेकिन उस पर कोई जांच नहीं की जा रही है – केजरीवाल

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ मिलकर पिछले 10 सालों में फर्जी वोटर्स का खेल खेल रहे हैं। इतिहास सामने है हर बार विधानसभा चुनाव से पहले जुड़ते थे लाखों मुस्लिम वोट, इस बार रोका तो अब भी रोज मुस्लिम नामों के आनलाइन वोटर फार्म भरे जा रहे हैं।

2014 लोकसभा चुनाव में वोटर्स की संख्या लगभग 1,19,00,000 थी जो 2015 विधानसभा चुनाव में 14 लाख बढ़कर 1,33,00,000 वोटर्स हो गई थी। यानी सिर्फ़ 8 महीने में 14 लाख वोटर्स बढ़ गए। फिर अगले 4 सालों में यानी 2019 लोकसभा चुनाव में 6 लाख वोट बढ़ गए और कुल 1,39,00,000 वोटर्स हो गए। फिर 2020 विधानसभा चुनाव में यानी सिर्फ़ 8 महीने के अंदर वोटर्स संख्या 1, 48,00,000 के पार जा पहुंची यानि 9 लाख वोटर्स और बढ़ गये।

सचदेवा ने कहा कि एक बार फिर से दिल्ली में वही खेल अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा खेला जा रहा है। लाखों फार्म गत माहिनों में भी भरे गये पर भाजपा की सजगता के चलते वह वोट बन नही पाये और अब फिर रोजाना हजारों आनलाइन वोट अर्जी लग रही हैं और हम चुनाव आयोग से मांग करते है की दिल्ली में नये वोट बनने के अर्जियों की पूरी जांच हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में दिल्ली इलेक्शन कमीशन ने फर्जी वोट बनवाने के ख़िलाफ़ एफ आई आर दर्ज कराई है। चार अभियुक्तों के नामजद एफ़ आई आर में जमील आलम, किशुनिक, मोहम्मद नईम और शबाना खातून के नाम शामिल है।  उन्होंने कहा कि भाजपा बार बार कह रही है कि वो लोग जो दिल्ली के मतदाता नहीं है, जिनकी मृत्यु हो गई है या जो लोग घर छोड़कर चले गए उनका वोटर्स लिस्ट में क्या काम है।

दिल्ली में नक़ली दस्तावेज , नक़ली आधारकार्ड नक़ली वोटर कार्ड बनाने का खेल चल रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों के वोट बन रहे हैं वे 18 साल के नहीं बल्कि उनकी उम्र 55 साल, 48 साल से लेकर 80 साल तक के लोगों के नाम शामिल हैं। 

सचदेवा ने ऐसे नामों की एक पूरी लिस्ट प्रेसवार्ता में दिखाईं। उन्होंने अलग अलग विधानसभाओं से आए लोगों के माध्यम से साक्ष्य रखा जिनके घर के पते पर 50 से अधिक वोट बन गए हैं और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गई थी। तुगलकाबाद विधानसभा से आए मोहित मावी के घर के पते पर मोहम्मद सुलेमान , इमरान ख़ान आदि  नाम से सात वोट बनाते गए हैं, इसके अलावा अंकुर के घर पर जो तीखंड में रहते हैं 10 वोट हैं लेकिन जुनैद आलम, मोहम्मद अजगर जैसे 14 अन्य फर्जी वोट बनाये गए है। इतना ही नहीं दीपक जिनके घर में सिर्फ 5 लोगों का वोट है लेकिन उनके घर के पते पर तो 60 अतिरिक्त फर्जी वोट बनाए गए हैं। इसके अलावा निरंजन बिधूड़ी छुरिया मोहल्ला के निवासी हैं और उनके घर में कोई नहीं रहता लेकिन 64 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नाम है।  कालकाजी विधानसभा के नवजीवन कैंप में रहने वाले हिमांशु के घर में पांच लोग रहते हैं लेकिन उनके घर में 55 फर्जी वोट बने हुए हैं।

सचदेवा ने कहा कि यह है अरविंद केजरीवाल की असली कहानी जो सरेआम लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं क्योंकि फर्जी वोट बनवाना और उन वोटर्सों को पालना अरविंद केजरीवाल की कहानी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा इसकी शिकायत इलेक्शन कमीशन में करके इस बात को उठाएगी और साथ ही जो लोग इन फर्जी कामों को कर रहे हैं उन्हें, संबंधित अधिकारी और नेताओं  के ऊपर भी कानूनी कार्रवाई की जाए। वोटर लिस्ट की समझ होनी चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---