Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अगले हफ्ते झारखंड में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :झारखंड में अगले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा होने वाला है। इसे लेकर जिला प्रशासन व भाजपा की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। सरकारी कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। तो वहीं पार्टी की सभा को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी चल रही है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं।

वे इस दौरान 21 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख से अधिक लाभुकों के खाते में दो-दो लाख की राशि जारी की जायेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश भाजपा की ओर से जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित सभा के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19-20 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रही हैं। इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 20 सितंबर को वह भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को संताल परगना पहुंच रहे हैं। वह भोगनाडीह से प्रदेश भाजपा के परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद 30 सितंबर तक भाजपा के केंद्रीय नेताओं का लगातार दौरा होना है। प्रदेश भाजपा इसे लेकर कार्यक्रम तैयार कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator