श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वृद्धाश्रम का भ्रमण

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पार्वती घाट स्थित वृद्धाश्रम अंत्योदय भवन का भ्रमण किया और वहां रहने वाले वृद्धाओं के साथ कुछ समय व्यतीत किया। विद्यार्थियों ने वहां रहने वाले लोगों के बीच खाने-पीने की सामाग्री का वितरण भी किया। इस समाजोपयोगी कार्य श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री शशिकांत सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ ।

इस विषय पर बात करते हुए  शशिकांत सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा हम अपने बच्चों में समाज के प्रति सेवा भावना को जागरूक करना चाहते हैं ताकि वह आगे जीवन में इस तरह के सामाजिक कार्यो मे अपना समय दे सकें।इस कार्यक्रम में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, इनफार्मेशन एन्ड टेक्नोलॉजी , योगा एवं नेचुरोपैथी, मास कम्युनिकेशन एवं श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट