ऐश्वर्या राय के Cannes लुक का विवेक अग्निहोत्री ने उड़ाया मजाक

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कान्स फिल्म महोत्सव में इस साल भारत से कुछ मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. रेड कार्पेट पर सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, सपना चौधरी, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर ने अपना जादू चलाया. इसमें हर बार की तरह ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जादू बिखेरा. ऐश्वर्या सिल्वर कलर के गाउन में नजर आई. हालांकि कुछ लोगों को उनका ये लुक पसन्द नहीं आया तो कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की.

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तसवीर शेयर कर ट्विटर पर कुछ लिखा है. उन्होंने लिखा है कि, क्या आप लोगों ने ‘कॉस्टयूम स्लेव्स’ नामक शब्द के बारे में सुना है. वे ज्यादातर लड़कियां हैं (इस मामले में एक उपयुक्त पुरुष). आप उन्हें अब भारत में भी लगभग हर फीमेल सेलेब्स के साथ देख सकते हैं. हम इतने असहज फैशन के लिए इतने मूर्ख और अप्रेसिव क्यों बनते जा रहे हैं?”

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---