---Advertisement---

सोशल मीडिया से उठी आवाज़, प्रशासन तक पहुँची – दिव्यांग नीतीश को मिलेगा हक़ का लाभ

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिव्यांग नीतीश को मिलेगा हक़ का लाभ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज़ाद बस्ती के दिव्यांग नीतीश कुमार को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशानी हो रही थी। इस समस्या की जानकारी झारखंड कांग्रेस प्रदेश को-ऑर्डिनेटर ब्यूटी मंडल को मिली। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (Twitter) पर दिव्यांग भाई की आवाज़ बनकर यह मुद्दा उठाया।

यह भी पढ़े : दुघर्टना को आमंत्रित करती राष्ट्रीय राजमार्ग 520 की मुख्य सड़के

ब्यूटी मंडल ने अपने पोस्ट में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार को टैग करते हुए नीतीश जी को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने और पिछले एक साल से बंद विकलांग पेंशन को पुनः शुरू करने की मांग की।

माननीय विधायक संजीव सरदार ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त महोदय से मदद का आग्रह किया। उपायुक्त ने भी तत्परता दिखाते हुए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस पहल से पूरी उम्मीद है कि जल्द ही नीतीश जी को ई-ट्राईसाइकिल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मानवीय प्रयास और तत्परता के लिए जिला प्रशासन को तहे दिल से धन्यवाद।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version