January 13, 2025 8:17 pm

जमशेदपुर साकची शीतला मंदिर विवाद की जाँच करने झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के स्वयंसेवक मंदिर परिसर पहुँचे

सोशल संवाद/जमशेदपुर: झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड साकची शीतला मंदिर के पुजारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप एवं कुप्रबंधन की जाँच करने के लिये नियुक्त किये गये झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के स्वयंसेवक जम्मी भास्कर जाँच करने के लिये मंदिर पहुँचे। मंदिर पहुँच कर जम्मी भास्कर ने शीतला माता के दर्शन एवं पूजा अर्चना की।

झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड स्वयं सेवक सह कोर्डिनेटर जम्मी भास्कर ने आज शीतला मंदिर पहुँच कर कमिटी के सदस्यों एवं पुजारियों से मुलाकात की। मंदिर कमिटी के रामबाबू सिंह,आशुतोष सिंह,राजू बाजपेयी,पंडित प्रकाश कुमार पाण्डेय,पंडित अशोक पाण्डेय,पंडित कामेश्वर पाण्डेय  से उनकी भावनाओ एवं समस्याओं को जानकर उसे रजिस्टर में नोट किया। सभी की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद पूरे मंदिर परिसर का मुआयना कर अतिक्रमण एवं कुप्रबंधन की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में मंदिर परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

जम्मी भास्कर ने बताया की शीतला मंदिर में अव्यवस्था एवं आरोप प्रत्यारोप की शिकायत धार्मिक न्यास बोर्ड के माननीय अध्यक्ष जयशंकर पाठक जी को प्राप्त होने पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर मुझे इस कुप्रबंधन की जांच कर रिपोर्ट सौपने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आज मैं मंदिर कमिटी एवं पुजारियों के बातों को सुनने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट धार्मिक न्यास बोर्ड,राँची को भेजूँगा।

जिसके आधार पर मंदिर की बेहतर प्रबंधन,शांतिपूर्ण पूजा अर्चना एवं मंदिर के विकास के लिये धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से एक 11 सदस्यीय कमिटी गठन करने का निर्णय माननीय अध्यक्ष जयशंकर पाठक के द्वारा लिया जायेगा।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण Keyboards पर QWERTY क्रम में क्यों रहते हैं अक्षर इस देश में नहीं है एक भी मच्छर