---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की सहयोग की अपील

By Riya Kumari

Published :

Follow
मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की सहयोग की अपील

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने अपने परिवार के साथ गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपा।

यह भी पढे : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की बड़ी पहल, प्रमुख मार्गों

घर-घर संपर्क अभियान के दौरान संबंधित बीएलओ दोनों जनप्रतिनिधियों के आवास पहुंचे और उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया। सांसद और विधायक ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रपत्र भरकर उसे तत्काल बीएलओ को वापस कर दिया।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने घर पर बीएलओ से प्राप्त गणना प्रपत्र को सावधानीपूर्वक भरें और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे वापस जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इसलिए सभी पात्र नागरिकों को अपने नाम, पते और अन्य विवरणों का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन समय पर कराना चाहिए, जिससे कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन ने भी आम नागरिकों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर और समय पर गणना प्रपत्र जमा करके मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन की प्रक्रिया को सफल बनाने में सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---