समाचार

गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में चला मतदान जागरूकता अभियान

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में 25 मई को मतदान का प्रतिशत  गंभीर है। इसी कड़ी में बुधवार को गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यार्थियों एवम संस्थान से जुड़े हर सदस्य को मतदान की शपथ दिलाई गई। अभियान का आयोजन प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय के नेतृत्व में किया गया । मतदान हेतु आयोजित जागरूकता अभियान में सर्वप्रथम प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों से 25 मई के दिन लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े : वैली व्यू स्कूल के 483 छात्र दक्षता पुरस्कार से सम्मानित

 उन्होंने कहा कि एक सफल प्रजातंत्र के लिए हर एक वोट जरूरी है इसलिए इस दिन अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें एवं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान हेतु जागरूक करने के का सतत: प्रयास करें। मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम निबंधन जरूरी है। मतदान को लोकतंत्र की खूबसूरती बताते हुए उन्होंने कहा लोकतंत्र की खूबसूरती है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं, जो हमारे हक में नीति या कल्याणकारी योजनायें संचालित करने में सरकार को भी सहूलियत प्रदान करती है।

जिन विद्यार्थियों का अभी तक वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है वह फॉर्म 6 ए भरकर अपना आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके बाद वह मतदान कर सकते हैं. इस अवसर पर एन शिवाप्रसाद द्वारा भी मतदान से संबंधित स्वीप की पूरी जानकारी छात्रों से साझा की गई।  मौके पर दीपक सरकार, वरुण कुमार, नकुल कुमार मंजुला प्रीति आचार्य पंकज कुमार गुप्ता हरेश मंजर के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।  

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

रूगुडीह थाना क्षेत्र अंतगर्त राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के फ्लाईओवर के दो साईड लगे लाईट जलना आरंभ हुआ

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील रूगुडीह थाना निकट एवं गुवाली चौक समीप…

56 mins ago
  • समाचार

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य ईसीएचएस से जुड़े मामले में OIC से मिले,व्यवस्था के प्रति दिखाया आक्रोश

सोशल संवाद/डेस्क: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, ईसीएचएस से जुड़े पूर्व सैनिकों की…

1 hour ago
  • समाचार

बगान वालों ने टीएसआईयूएसएल की बिजली मांगी, चुनाव बाद होगा सर्वे

सोशल संवाद/जमशेदपुर: विकास कार्य समीक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय…

1 hour ago
  • राजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने बिरसानगर में नुक्कड़ नाटक के जरिये जन सम्पर्क अभियान चलाया

सोशल संवाद /जमशेदपुर: बिरसानगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक के…

2 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर ने मतदाता जागरूकता हेतु निकाला ऐतिहासिक बाईक एवं कार रैली, व्यापारियों का उमड़ा जनसैलाब

सोशल संवाद/जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चैम्बर भवन बिष्टुपुर से…

2 hours ago
  • समाचार

23 जून को ‘अर्पण’ का महा रक्तदान शिविर

सोशल संवाद/जमशेदपुर : रक्तदान करवाने एवं रक्त मुहैया करवाने में अपनी एक अलग पहचान बना…

2 hours ago