8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग: मुंबई में उद्धव गुट के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर 3 बजे तक 50.42% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 62.72% और सबसे कम महाराष्ट्र में 38.77% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 48.95%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 53.82% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 42.53% वोटिंग हुई है।

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है। मुंबई में मतदान केंद्र के पास डमी EVM रखने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना (UBT) के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Sunrise Enclave

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला। 543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग 25 मई एवं 1 जून को होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---