---Advertisement---

PM Kisan की 22वीं किस्त का इंतजार, फरवरी 2026 में आने की जताई जा रही उम्मीद

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Waiting for the 22nd installment of PM Kisan

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: प्रधानमंत्री (PM) किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से योजना की 21वीं किस्त जारी की थी, जिसमें देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों के खातों में सीधे 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के बैंक खातों में पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: बिहार में नियोजित शिक्षकों को बड़ा मौका, 5वीं सक्षमता परीक्षा की तारीख तय

अब किसानों की नजरें योजना की 22वीं किस्त पर टिकी हैं। अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में किसानों के खातों में आ सकती है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और करोड़ों किसानों को इसका सीधा लाभ मिला है। सरकार लगातार यह भी साफ कर रही है कि किस्त समय पर पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। ई-केवाईसी का पूरा होना, आधार का बैंक खाते से लिंक होना और जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड सही व अपडेट होना बेहद जरूरी है।

वहीं किसान अपनी किस्त का स्टेटस भी आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से लाभार्थी स्थिति देखी जा सकती है। स्क्रीन पर किसान की पूरी जानकारी के साथ यह भी पता चल जाएगा कि किस्त खाते में आई है या नहीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---