घाघिडिह में समर कैंप के दूसरे सप्ताह में महिलाओं और पुरुषों के लिए पैदल चाल वॉकिंग रेस का आयोजन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : घाघिडिह में समर कैंप के दूसरे सप्ताह में महिलाओं और पुरुषों के लिए पैदल चाल वॉकिंग रेस का आयोजन किया गया। 2 किलोमीटर की पैदल चाल की शुरुआत आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुरा बिरूली के द्वारा हरी झंडी देकर दिया गया।

महिलाओं और पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग(45+) में कुनिका सुंडी और सुमिता सामाड एवं महेश चंद्र बॉयपाई और गुमदा सामाड  क्रमश प्रथम और द्वितीय विजेता रहे तो वही युवा(18-40) के पुरुष और महिला वर्ग में गोमिया कांडायबूरु और सीडीयू बांहांदा एवं सुनीता सोरेन और संगीता बारी  क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान के विजेता रहे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

विजेताओं को कॉलोनी के वरिष्ठ लोगों द्वारा सम्मानित किया गया । आयोजन को सफल बनाने के लिए कॉलोनी के जेना सोय , आदि , निरल, सनी, बिरसा, सिकंदर गगराई, कमला बिरवा सातारी कांडेयग जी एवं अन्य का योगदान रहा ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---