आज के डिजिटल युग में मनोरंजन हमारी उंगलियों पर है। नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम जैसे प्लेटफ़ॉर्म हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन गए हैं। कई बार लोग किसी ख़ास सीरीज़, फ़िल्म या डॉक्यूमेंट्री को देखने के उत्साह में इन प्लेटफ़ॉर्म्स को सब्सक्राइब तो कर लेते हैं, लेकिन काम के दबाव या समय की कमी के कारण वे इनका उतना इस्तेमाल नहीं कर पाते। समस्या तब आती है जब हर महीने, तीन महीने या साल के अंत में हमारे बैंक खाते से पैसे अपने आप कट जाते हैं। ऐसा ‘ऑटो-पेमेंट’ या ‘ऑटो-रिन्यू’ फ़ीचर की वजह से होता है।

ये भी पढ़े : iPhone 16 Pro vs Galaxy S24 Ultra: अमेज़न सेल में कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट डील
कई लोग इससे परेशान हो जाते हैं। हाल ही में ओटीटी को लेकर एक सर्वे रिपोर्ट भी जारी की गई थी। यह सर्वे लोकल सर्कल्स द्वारा देश भर के 353 ज़िलों में किया गया था जिसमें 95,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। सर्वे में शामिल 50% यूज़र्स ने कहा कि उन्हें सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने में सबसे ज़्यादा दिक्कत आती है क्योंकि कैंसिलेशन का विकल्प दिखाई नहीं देता, यह इंटरफ़ेस में छिपा होता है। यानी यह एक आम समस्या है जिसका लोग सामना कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अपने मोबाइल में कैसे अपना सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर सकते हैं।
मैं नेटफ्लिक्स पर अपना सब्सक्रिप्शन कैसे कैंसिल करूँ?
अपने वेब ब्राउज़र या मोबाइल ऐप से अपने Netflix अकाउंट में लॉग इन करें।
ऊपरी दाएँ कोने में अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करें और ‘अकाउंट’ चुनें।
‘सदस्यता और बिलिंग’ सेक्शन के नीचे, आपको ‘सदस्यता रद्द करें’ बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
Netflix आपसे रद्दीकरण की पुष्टि करने के लिए कहेगा। ‘रद्दीकरण समाप्त करें’ पर क्लिक करें।
Hotstar पर सब्सक्रिप्शन कैसे रद्द करें?
अपने Hotstar अकाउंट में लॉग इन करें।
‘मेरा खाता’ सेक्शन में जाएँ।
यहाँ आपको अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी मिलेगी। यहाँ आपको सब्सक्रिप्शन रद्द करने का विकल्प भी मिलेगा।
दिए गए निर्देशों का पालन करके अपनी सब्सक्रिप्शन रद्द करें।
कृपया ध्यान दें कि सब्सक्रिप्शन रद्द करने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पहुँच तुरंत बंद हो जाएगी। आप उस तारीख तक सेवा का उपयोग कर सकते हैं जिसके लिए आपने पहले ही भुगतान कर दिया है।
दूसरा और सबसे प्रभावी तरीका: UPI ऑटोपे बंद करें
आजकल ज़्यादातर लोग UPI ऐप्स (जैसे Google Pay, PhonePay, Paytm) के ज़रिए भुगतान करते हैं। अगर आपने UPI के ज़रिए ऑटो-पेमेंट सेट अप किया है, तो आप इसे सीधे ऐप से ही बंद कर सकते हैं।
अपना UPI ऐप (Phone Pay, Google Pay आदि) खोलें।
प्रोफ़ाइल सेक्शन में जाएँ।
यहाँ ‘AutoPay’, ‘Mandates’ या ‘Automatic Payments’ जैसे विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
आपको उन सभी सब्सक्रिप्शन की सूची दिखाई देगी जिनके लिए ऑटो-पेमेंट सक्षम है।
उस सब्सक्रिप्शन पर क्लिक करें जिसे आप रोकना चाहते हैं।
आपको ‘Mandate Cancel’ या ‘Mandate Pause’ का विकल्प मिलेगा। इससे आपका ऑटो-रिन्यूअल रुक जाएगा।









