---Advertisement---

स्मार्टफोन को लंबे समय तक नया रखना है? इन गलतियों से जरूर बचें

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्मार्टफोन को लंबे समय तक नया रखना है

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कंपनियां फोन को कई सालों तक चलने लायक बनाती हैं, लेकिन उसकी असली लाइफ यूज़र के इस्तेमाल पर ही निर्भर करती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक सही परफॉर्म करे और नया जैसा बना रहे, तो कुछ आम गलतियों से बचना बहुत ज़रूरी है।

यह भी पढे : YouTube पर 140 साल लंबा रहस्यमयी वीडियो, इंटरनेट पर मचा हड़कंप

सॉफ्टवेयर अपडेट स्किप न करें
कई लोग अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे फोन स्लो हो जाता है और सिक्योरिटी रिस्क बढ़ जाता है। नए अपडेट फोन की परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों बेहतर करते हैं।

फोन को समय-समय पर रिस्टार्ट करें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, हफ्ते में कम से कम एक बार फोन को रिस्टार्ट करना चाहिए। इससे सॉफ्टवेयर से जुड़ी छोटी समस्याएं दूर होती हैं।

अनजान सोर्स से ऐप डाउनलोड न करें
थर्ड पार्टी ऐप्स में मालवेयर हो सकता है, जो फोन और डेटा दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।

बैटरी को ओवरचार्ज या पूरी तरह डिस्चार्ज न करें
फोन को 20% से नीचे और 100% तक बार-बार चार्ज करना बैटरी लाइफ खराब करता है।

फोन की सेफ्टी को नजरअंदाज न करें
फोन को लॉक रखें, पब्लिक वाई-फाई से बचें और अनजान डिवाइस से कनेक्ट न करें, वरना डेटा चोरी का खतरा रहता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---