Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वायनाड लैंडस्लाइड, 4 दिन बाद बचाए गए 4 आदिवासी बच्चे:रेस्क्यू टीम ने हथेली में भरकर पानी पिलाया, शरीर से बांधकर पहाड़ से उतारा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। अब तक 300 से ज्यादा लाशें मलबे से निकाली जा चुकी हैं। अब भी 300 से ज्यादा लोग लापता हैं। सर्च अभियान जारी है। ऐसे में मुंडक्कई क्षेत्र में जो हुआ, उसे लोग चमत्कार ही मान रहे हैं। घटना के तीन दिन बाद बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को 4 आदिवासी बच्चे समेत 6 लोगों को पदवेट्टी कुन्नू के पास एक इलाके में सुरक्षित पाया।

रेस्क्यू टीम ने हथेली में भरकर पानी पिलाया, शरीर से बांधकर पहाड़ से उतारा। मुंडक्कई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाश और बचाव अभियान जारी है। यह इलाका मंगलवार की तड़के को बड़े पैमाने पर भूस्खलन से प्रभावित हुआ था। बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को पाया कि परिवार भूस्खलन के बाद अलग-थलग पड़ गया था क्योंकि उनका घर क्षेत्र के बाकी हिस्सों से कट गया था। इस परिवार में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। सेना के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि परिवार को हवाई मार्ग से निकाला जाएगा।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सूत्रों ने कहा कि फंसे हुए इस परिवार के रिश्तेदारों की सूचना पर बचाव दल इलाके में पहुंचा था। बचाया गया परिवार बाकी पहाड़ी क्षेत्र से कट गया था, हालांकि उनका घर भूस्खलन से बच गया। उनके रिश्तेदारों ने अधिकारियों से संपर्क किया। सेना की टीमें सर्च अभियान में जुटी और परिवार को ढूंढ निकाला गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator