Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

संजय सिंह की प्रशासनिक समझ पर हमें पहले से ही संदेह था जिसे उन्होंने आज अरविंद केजरीवाल पर अपने दिए गए बयान से प्रमाणित भी कर दिया – वीरेंद्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज संजय सिंह द्वारा अरविंद केजरीवाल पर दिए गए बयानों को बेतुका बताया और कहा कि संजय सिंह की राजनीतिक एवं प्रशासनिक  समझ पर हमें पहले से ही संदेह था जिसे उन्होंने आज अपने दिए गए बयान कि अरविंद केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं है इसलिए उन पर कोई आरोप नहीं लगा सकता, से प्रमाणित भी कर दिया।

यह भी पढ़े : दिल्लीवासी AAP के नेताओं की दोहरी नीति देखकर हैरान हैं, जिन्होंने हिंदुओं के त्योहारों के दिनों पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन खुद केजरीवाल की रिहाई का जश्न मनाते हुए लाखों रुपये के पटाखे जलाए -वीरेंद्र सचदेवा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश में ऐसा कोई मुख्यमंत्री नहीं है जिसके पास कोई विभाग ना हो और अगर अरविंद केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं है तो इसके पीछे मंशा है कि दिल्ली सरकार के हर विभाग में जो भी घोटाला हो उसका ठीकरा मैं किसी मंत्री पर फोड़ सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते अरविंद केजरीवाल को हर उस भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी लेनी होगी जो दिल्ली में उनके नेतृत्व में हुआ है या हो रहा है।

सचदेवा ने कहा कि पिछले जल भराव में दिल्ली के अंदर जल भराव के कारण 40 मौतें हुई है तो क्या उसमें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं बनती, शिक्षा क्रांति की बात करने वाली केजरीवाल सरकार बताए कि क्या 9 वीं क्लास में एक लाख छात्र फेल हो जाते हैं उसमें अरविंद केजरीवाल की जिम्मेदारी नहीं बनती, अस्पतालों में नकली दवाइयां बेची गई तो उसमें मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे, क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि दिल्ली के अंदर जिस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है उसे रोक सके लेकिन जब भ्रष्टाचार ही केजरीवाल के इशारे पर हो तो फिर उसे बढ़ावा देने की जगह उसे वह रोकेंगे कैसे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी विभाग को ना लेना सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाना और भागना है। इसके अलावा जहां तक संजय सिंह की बात है तो जिस प्रकार से उन्होंने विदेश नीति पर बयान दिया है वह उनकी और उनकी पार्टी की गंभीरता की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश के अलगाववादी तत्वों को इस तरह के बयान मौका देते हैं। इसलिए संजय सिंह को इस तरह के बयान देने से पहले सोचना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator