राजनीति

जम्मू कश्मीर के टूरिज़्म, मैनुफेक्चरिंग, रोज़गार और इंडस्ट्रियल सेक्टर को फोकस करेंगे साथ ही प्रदेश में बंद पड़ चुके 4400 स्कूलों को पुन: खोलेंगे – मल्लिकार्जुन खरगे

सोशल संवाद / दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अनंतनाग में एक जनसभा को संबोधित करते जम्मू—कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का अपना वायदा एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन से घबरा गए हैं, इसलिए बार — बार अपने उम्मीदवारों की लिस्ट बदल रहे हैं। खरगे ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 3000 रुपये और महिलाओं के लिए पांच लाख रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण देने की भी घोषणा की। इसके साथ—साथ उन्होंने हर जम्मू—कश्मीर वासी को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा देने का भी ऐलान किया। 

यह भी पढ़े : दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ ने राहुल गांधी के सिखो के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ सोनिया गांधी आवास के पास किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीते लोकसभा चुनाव में आए परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि आज केन्द्र की सरकार बैसाखी पर चल रही है। टीडीपी और जेडीयू केन्द्र में बैसाखी का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दावा किया कि अगर लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को और 20 सीट अधिक मिली होतीं तो वे आज जेल में होते।

इससे पहले खरगे ने कहा कि भाजपा का काम केवल हिंदू—मुसलमान के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाना है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू — कश्मीर में एलजी की सरकार चल रही है। आज जम्मू कश्मीर के लोग भारी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। प्रदेश मेें शराब, अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है। जम्मू — कश्मीर बेरोज़गारी, बिजली और पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहा है। कांग्रेस—एनसी की सरकार इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में एक लाख नौकरियां खाली हैं। हमारी सरकार इन खाली पड़े पदों पर भर्तियां करेगी। हम टूरिज़्म, मैनुफेक्चरिंग, रोज़गार और इंडस्ट्रियल सेक्टर को फोकस करेंगे साथ ही प्रदेश में बंद पड़ चुके 4400 स्कूलों को पुन: खोलेंगे। उन्होंने जनता से वादा किया कि कांग्रेस—एनसी सरकार प्रत्येक परिवार को फिर से 5 किलो प्रतिमाह की जगह हर महीने 11 किलो चावल देगी। उन्होंने कहा कि राज्य के पिछड़ों को संविधान के अनुसार उनका हक़ दिया जाएगा। साथ ही कश्मीरी पंडितों के पुन:स्थापन का काम भी किया जाएगा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

सोशल संवाद / डेस्क : होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को…

13 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच का होली मिलन, फगुआ के गीतों पर झूमें दिव्यांग

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए युवा संस्था…

13 hours ago
  • फिल्मी संवाद

एक्ट्रेस रान्या ने यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना इंटेलिजेंस को बताया- एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

सोशल /संवाद डेस्क : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को…

13 hours ago
  • समाचार

सिपाही बहाली में 10 KM नही,अब सिर्फ 1.6 Km की दौड़, झारखंड के मेडिकल स्टूडेंट्स को भी हेमंत सोरेन की बड़ी सौगात

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में सभी तरह की सिपाही बहाली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार…

13 hours ago
  • समाचार

झारखंड विकलांग मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

सोशल संवाद/ डेस्क : होली के उल्लास और सौहार्द्र को बढ़ावा देते हुए, युवा संस्था…

13 hours ago
  • राजनीति

झारखंड में खनिज उपकर में बड़ी बढ़ोतरी

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है,…

13 hours ago
AddThis Website Tools