सोशल संवाद /डेस्क : इस मौसम में लोगों को अपने आउटफिट की चिंता ज्यादा सताती है क्योंकि बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण हम हल्के-फुल्के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कपड़े किस तरह के हों और कैसे उन्हें स्टाइल करें ये बड़ी समस्या होती है।
ये भी पढ़े : झारखंड में अगले 48 घंटे रहें सावधान, बाहर निकलने से पहले रखे ध्यान
हम अगर मौसम के हिसाब से कपड़े नहीं पहनेंगे तो हमें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप भी गर्मियों में कपड़े पहनने को लेकर चिंता में है तो हम कपड़ों की ऐसी स्टाइलिंग टिप्स आपको देने जा रहे हैं जिसके अनुसार ड्रेसिंग से आप एकदम ठंडे-ठंडे रहेंगे। गर्मी के मौसम में सिल्क, साटन, नायलान, वेलवेट के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इस तरह के कपड़े पहनने से इन्फेक्शन हो सकता है।
इसके अलावा इन कपड़ों को संभालना मुश्किल हो सकता है। गर्मी के मौसम में लोगों के गलत पहनावे के अलावा त्वचा खराब हो सकती है। आइए जानते हैं कपड़ों के बारे में : : हल्का और शरीर को आराम देने वाले कपड़े की बात की जाए तो काटन का नाम सबसे ऊपर आता है।
यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय और बहु उपयोगी कपड़ा है। गर्मियों में अधिकतर लोगों की अलमारी में काटन के आउटफिट के कलेक्शन होंगे। काटन से कई पारंपरिक कपड़े से लेकर फैशनेबल कपड़े तैयार किए जाते हैं तो इस बार आप भी गर्मियों में काटन का कपड़ा पहने। यह आपको कूल भी रखेगा। साथ ही इसके हल्के रंग आपको एनर्जी भी देंगे। खादी का कपड़ा आज भी कई लोग पहनना पसंद करते हैं।
समय बदलने के साथ-साथ इस कपड़े में कई तरह के आउटफिट मार्केट में आने लगे हैं। गर्मियों में इस फैब्रिक से तैयार आउटफिट से आप अपने लुक को निखार सकते हैं। खादी काटन या फिर सिल्क से तैयार किया जाता है। गर्मियों में इस फैब्रिक से तैयार कपड़े को पहनने से आप काफी ज्यादा हल्का और कूल महसूस करते हैं।
रेयान ऐसा फैब्रिक है जो सूती, सिल्क, लिनेन और वूलेन फैब्रिक का मिक्स है और इसका इस्तेमाल सिल्क के रूप में किया जाता है। हालांकि, यह सिल्क की तुलना में काफी ज्यादा सस्ती होती है। महिलाएं इसकी बनी ड्रेस जैसे कुर्ती, शर्ट्स काफी ज्यादा पंसद करती हैं। इसके कपड़े हमें गर्मी में काफी राहत देते हैं और हम कंफर्टेबल फील करते हैं।