---Advertisement---

झारखंड में मौसम ने ली करवट, राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड में मौसम ने ली करवट, राज्य के कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार है। फिर बारिश के बाद ठंढ बढ़ेगी। पहले दिन शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में हल्के दर्जे की बारिश होगी। वहीं रविवार को गुमला, रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला आदि जिलों में बारिश होगी।

यह भी पढ़े : झारखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, E-KYC कराने की तिथि बढ़ी

नमी से होगी कुहासा बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी बारिश के बाद वातावरण में स्थित नमी और उत्तर से आनेवाली ठंडी हवा से तापमान की मौजूदगी के कारण पूरे राज्य में कुहासा बढ़ेगा।

राजधानी समेत झारखंड में बारिश के बाद कुहासा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार और रविवार को बारिश होगी। लेकिन, बारिश थमने और बादल छंटने के बाद कुहासे के साथ कनकनी बढ़ सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

संताल में कुहासे का असर कम होगा। बारिश वाले जिलों में न्यूतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान राज्य के विभिन्न शहरों में दस डिग्री से ऊपर रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकांश शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक है। इससे कनकनी में कमी आयी है। हालांकि, 30 के बाद प्रदेश के तापमान में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड तेजी से बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में दो दिन बारिश होगी। शनिवार से शुरू होनेवाली बारिश संताल और कुछ जिलों को छोड़कर सभी जगहों पर होगी। 30 से बारिश थमने के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड के साथ कुहासा बढ़ेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट