Advertisement 2

Jharkhand में बदलेगा मौसम का मिजाज, 7–9 मार्च के बीच बारिश और गरज-चमक के आसार

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand में बदलेगा मौसम का मिजाज, 7–9 मार्च के बीच बारिश और गरज-चमक के आसार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : Jharkhand में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। गर्मी की शुरुआत के साथ आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 9 मार्च के बीच राज्य के कई इलाकों में आंशिक बादल छाने, मेघ गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल भीषण गर्मी के आसार नहीं हैं, लेकिन दिन के समय हल्की उमस महसूस हो सकती है।

यह भी पढे : झारखंड में 4 लाख किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन, कैंसर रोकथाम अभियान तेज

Jharkhand में 5 मार्च को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम केंद्र के अनुसार 5 मार्च को राज्य में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Jharkhand में 6 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 6 मार्च की दोपहर बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद 7 और 8 मार्च को राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। खासतौर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में पारा 38 डिग्री तक जा सकता है।

फिलहाल कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव सामान्य मौसमी प्रक्रिया का हिस्सा है और आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version